Ranjeet rai
16 जुलाई 2026, 08:05 पूर्वाह्न
वाराणसी
18 व्यूज़
वाराणसी में GST की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।।
वाराणसी में GST की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की वाराणसी टीम ने राज्य कर (GST) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न से जुड़े मामले में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप बिछाया और चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।